किस आटे की रोटी खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है! न्यूट्रीशनिस्ट से जानें आपके लिए क्या ..
एक इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूट्रीशनिस्ट खुशी छाबड़ा बताती हैं कि हर रोटी के अलग फायदे होते हैं। ऐसे में अगर आप अपने हेल्थ गोल के मुताबिक सही आटा चुनते हैं, तो ये आपकी हेल्थ जर्नी में गेम चेंजर साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक आपके लिए किस आटे की रोटी खाना परफेक्ट रहेगा।
जौ की रोटी
जौ की रोटी में सॉल्यूबल फाइबर और सेलेनियम की मात्रा भरपूर होती है। ये बेली फैट कम करने में मदद करती है, इंसुलिन रिस्पॉन्स को बेहतर बनाती है, साथ ही लिवर और हार्ट हेल्थ को भी सपोर्ट करती है। अगर आप प्री डायबिटीक हैं, फैटी लिवर से परेशान हैं या कोलेस्ट्रॉल इश्यू है, तो जौ की रोटी आपके लिए परफेक्ट है।
किसे नहीं खानी चाहिए: अगर आपको ग्लूटेन सेंसिटिविटी है, तो इसे अवॉइड करें।
रागी की रोटी
रागी की रोटी कैल्शियम, आयरन और फाइबर रिच होती है। ये वेट लॉस को सपोर्ट करती है, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करती है और हड्डियों और जोड़ों को मजबूत रखने में मदद करती है। अगर आपको डायबिटीज है या वेट लॉस करना चाहते हैं, तो रागी की रोटी आपके लिए परफेक्ट है। वहीं मेनोपॉज के बाद महिलाओं की बोन हेल्थ कमजोर हो जाती है, उनके लिए भी रागी रोटी खाना सही रहेगा।
किसे नहीं खानी चाहिए : अगर आपके पाचन काफी कमजोर है या किडनी से जुड़ी कोई समस्या है।
मल्टीग्रेन रोटी
मल्टीग्रेन रोटी में फाइबर, बी विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पाचन और गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। साथ ही फैट लॉस को सपोर्ट करती है और पोषक तत्वों की कमी को दूर करती है। अगर आपको पीसीओएस, मोटापे की समस्या है या ओवरऑल हेल्दी रहना है, तो मल्टीग्रेन रोटी अपनी डाइट में शामिल करें।
किसे नहीं खानी चाहिए: अगर आप ग्लूटेन इनटोलरेंस हैं, तो इसे खाने से परहेज करें।
बाजरा की रोटी
बाजरा की रोटी आयरन, जिंक और इन्सॉल्यूबल फाइबर रिच है। ये आयरन लेवल बढ़ाने, एनर्जी और स्टैमिना को इंप्रूव करने और वेट मैनेजमेंट को सपोर्ट करने में मदद करती है। अगर आपको एनीमिया (खून की कमी) है, आप ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करते हैं या ठंड का मौसम है, तो बाजरा की रोटी आपको अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए।
किसे नहीं खानी चाहिए: अगर आपके शरीर में ज्यादा गर्मी रहती है, एसिडिटी होती है या इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) की समस्या है तो परहेज करें।
बेसन की रोटी
बेसन की रोटी में प्रोटीन, फॉलेट और फाइबर भरपूर होता है। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है, फैट लॉस को सपोर्ट करता है और ब्लड शुगर को स्टेबल रखता है। अगर आपको डायबिटीज, मोटापा या पीसीओडी की समस्या है, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
किसे नहीं खानी चाहिए: अगर आपके पेट में ज्यादा गैस बनती है या पेट फूला हुआ रहता है, तो परेशानी बढ़ सकती है।
ज्वार की रोटी
ज्वार की रोटी में एंटीऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। ये रोटी आपकी गट हेल्थ को इंप्रूव करती है, हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करती है। जिन लोगों को ब्लोटिंग की शिकायत है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है या ग्लूटेन सेंसिटिविटी है, उनके लिए ज्वार की रोटी परफेक्ट ऑप्शन है।
किसे नहीं खानी है: अगर आपका पाचन काफी खराब है या गट मूवमेंट बेहद स्लो है।
चावल के आटे की रोटी (अक्की रोटी)
ये पचाने में बेहद आसान होती है। जिन लोगों का पाचन कमजोर है, उनके लिए बेस्ट है। साथ ही ये तुरंत एनर्जी देती है और ग्लूटेन फ्री ऑप्शन भी है।
किसे नहीं खानी चाहिए: अगर आपको डायबिटीज है, तो चावल की रोटी अवॉइड करें।
सोया रोटी
सोया रोटी में कंप्लीट प्रोटीन होता है और आइसोफ्लावोन भी मौजूद होते हैं। ये मसल बिल्डिंग और रिकवरी को सपोर्ट करती है। भूख और क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करती है और हार्मोनल बैलेंस को सपोर्ट करती है। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो प्रोटीन के लिए ये रोटी खा सकते हैं। इसके अलावा जो लोग जिम जाते हैं या जिनकी डाइट में प्रोटीन की कमी है, उनके लिए ये रोटी परफेक्ट ऑप्शन है।
किसे नहीं खानी चाहिए: अगर आपको थायरॉइड इश्यू है तो परहेज करें।
ओट्स रोटी
ओट्स की रोटी प्रोटीन और सॉल्यूबल फाइबर रिच होती है। ये बेली फैट कम करने, कोलेस्ट्रॉल लेवल इंप्रूव करने और ब्लड शुगर स्पाइक को कम करने में मदद करती है। अगर आपको डायबिटीज है, हार्ट हेल्थ को बेहतर रखना चाहते हैं या वेट लॉस कर रहे हैं, तो ओट्स रोटी आपके लिए सही रहेगी।
किसे नहीं खानी चाहिए: अगर आपका गट काफी सेंसेटिव है या ब्लोटिंग अक्सर बनी रहती है, तो ओट्स की रोटी समस्या बढ़ा सकती है।
No comments