' साक्षी से शादी से पहले इस एक्ट्रेस संग जुड़ा था MS Dhoni का नाम, माही के साथ रिश्ते को बताया था 'दाग' - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

साक्षी से शादी से पहले इस एक्ट्रेस संग जुड़ा था MS Dhoni का नाम, माही के साथ रिश्ते को बताया था 'दाग'

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज भले ही साक्षी के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं लेकिन उनका नाम कुछ फिल्मी एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है।

धोनी के रिश्ते को तो एक एक्ट्रेस ने दाग बता दिया था। माही ने मंगलवार को आईपीएल से संन्यास की घोषणा की, जिससे उनकी खूब चर्चा हो रही है। इस बीच उनकी लव लाइफ को लेकर भी चर्चाएं हैं।

माही का नाम शादी से पहले कुछ एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। हालांकि, उन्होंने कभी भी आधिकारिक तौर पर रिश्ते को लेकर बात नहीं की। उनका नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ भी जोड़ा गया था लेकिन इसे दीपिका ने खारिज कर दिया था। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि धोनी दीपिका को पसंद करते थे। इसके अलावा उनका नाम एक और अभिनेत्री के साथ जुड़ा था।

राय लक्ष्मी के साथ डेटिंग की खबरें

साउथ अभिनेत्री राय लक्ष्मी के साथ धोनी का नाम जुड़ा था। रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों ने एक-दूसरे को साल 2009 में डेट करना शुरू किया था। हालांकि, धोनी ने इसको लेकर कभी भी बात नहीं की। दूसरी तरफ लक्ष्मी ने एक बार माना था कि उन्होंने धोनी को डेट किया था। इन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और ब्रेकअप हो गया।

लक्ष्मी ने रिश्ते को बताया था दाग

लक्ष्मी ने 2014 में इस बात को कबूल किया था कि उन्होंने धोनी को डेट किया था। उन्होंने ही ये कन्फर्म किया था कि 2009 में दोनों का रिश्ता शुरू हुआ। ब्रेकअप के बाद भी लक्ष्मी का नाम धोनी के साथ अक्सर जोड़ा जाता था और उनसे इसको लेकर लगातार सवाल किए जाते थे। लगातार सवालों से वे तंग आ गई थी और गुस्से में उन्होंने धोनी के साथ रिश्ते को एक दाग बता दिया था।

धोनी का आईपीएल से संन्यास

धोनी ने आईपीएल 2027 से पहले संन्यास का एलान कर दिया है। अब वे चेन्नई के मेंटर के रूप में दिखाई देंगे। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार चैंपियन बनाया। सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

No comments