IPL 2021: 15 करोड़ी गेंदबाज़ ने पहले मैच में ही तोड़ दिया बल्ला!
IPL 2021 का आगाज़ हो गया है. आगाज़ बिल्कुल उसी स्टाइल में हुआ है जैसा पिछले नौ सालों से हो रहा है. मतलब कि मुंबई की टीम की हार हुई है.
पहले मैच में आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मुंबई को दो विकेट से हराकर प्वॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है. पहले मैच में फैंस को आईपीएल का पूरा मज़ा मिला. मैच में एक पल ऐसा भी आया जब मुंबई के बल्लेबाज़ का बल्ला ही टूट गया.
मैच की पहली पारी में 15 करोड़ी गेंदबाज़ ने ऐसी गेंद मारी कि कृणाल पांड्या के बल्ले के दो टुकड़े हो गए.
पारी के 19वें ओवर में विराट कोहली ने 15 करोड़ में खरीदे काइल जेमीसन को गेंद सौंपी. जेमीसन ने ओवर की तीसरी गेंद पर मिडिल स्टम्प पर यॉर्कर गेंद दे मारी, स्ट्राइक पर थे कृणाल पांड्या. गेंद कृणाल पांड्या के बल्ले के निचले हिस्से पर लगी और पांड्या के बल्ले के दो टुकड़े हो गए.
बल्ला हथ्थी के पास से टूटकर पिच पर गिर पड़ा. जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इस घटना के खूब मज़े लिए.
ये भी पढ़े : एक बार फिर तय हुई 'महाप्रलय' की तारीख, इस बार किसी पंडित ने नहीं वैज्ञानिकों ने किया दावा
ये भी पढ़े : Post office की इस स्कीम में पैसा करें दोगुना, मिलेंगे 2 लाख के 4 लाख रु
ये भी पढ़े : IPL 2021 से पहले कैफ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी इस बार IPL का खिताब
IPL शुरू होने से पहले ही किवी तेज़ गेंदबाज़ काइल जेमिसन पर जिस तरह से बोली लगी उन्हें लेकर खूब सारा बज़ था. गेंदबाज़ी से परेशान RCB के लिए पहले मैच में जेमिसन ने अच्छी गेंदबाज़ी की.
जेमिसन ने मैच में चार ओवर के स्पेल में 27 रन दिए और एक विकेट चटकाया. उन्होंने अपने स्पेल में 13 डॉट गेंदें फेंकी. जेमिसन ने सेट सूर्यकुमार यदव का विकेट निकाला और मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने से रोका भी.
मैच में RCB के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ हर्षल पटेल ही रहे. जिन्होंने पारी के आखिरी ओवर में तीन और कुल पांच विकेट चटकाकर शानदार प्रदर्शन किया.
बल्लेबाज़ी में एबी डीविलियर्स ने आखिर में 27 गेंदों पर 48 रनों की शानदार पारी खेली और आरसीबी को मैच जिता दिया.

No comments