क्या 13 अक्टूबर को आएगी लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट
आमतौर पर हर महीने 10 से 13 तारीख के बीच लाडली बहना योजना की मासिक किस्त जारी हो जाती है।
हालांकि इस बार प्रदेश की महिलाओं को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 13 अक्टूबर को दिल्ली दौरे पर होंगे। ऐसे में लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में देरी हो सकती है। अभी तक सरकार ने कोई औपचारिक घोषणा भी नहीं की है। माना जा रहा है कि 15 अक्टूबर तक महिलाओं के खाते में पैसा आ सकता है।
क्या इस बार खाते में 1750 रुपये आएंगे
एक चर्चा यह भी चल रही है कि लाडली बहनों को इस महीने 1500 रुपये के बजाय 1750 रुपये दिए जा सकते हैं। हम आपको बता दें कि आपके खाते में 1500 रुपये ही आएंगे। मध्य प्रदेश सरकार साल में 2 बार रक्षा बंधन और भाई दूज के मौके पर 250-250 रुपये का शगुन अलग से देती है। भाई दूज अगले महीने नवंबर में है। ऐसे में अक्टूबर महीने की किस्त में 250 रुपये का शगुन नहीं मिलेगा। लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त में जरूर यह शगुन मिल सकता है।
क्या आपका नाम लाडली बहना योजना की लिस्ट में है?
लाडली बहना योजना की लाभार्थियों की वेरिफिकेशन की तैयारी है। प्रशासन ऐसे नामों को लिस्ट से हटाने की तैयारी में है, जो पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करते हैं। और इसके बावजूद योजना का लाभ ले रहे हैं। आप भी अगर पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करती हैं तो हमारी सलाह है कि खुद ही योजना का लाभ सरेंडर कर दें। वैसे अगर आप चाहें तो लिस्ट में भी अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/
पर जाना होगा। यहां आपको 'अंतिम सूची' पर क्लिक करना होगा। अब अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन कर लिस्ट चेक कर सकते हैं।
No comments