मौसम 4 अक्टूबर: आज 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट,
इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। इसलिए यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में तूफानी हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। खराब मौसम की वजह से किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
इस बीच बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा पूर्वी भारत के लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। वहीं 3 से 4 राज्यों में ओले गिर सकते हैं। केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। सिक्किम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 4 अक्टूबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। इसके अलावा हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं।
देश के 14 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 4 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस तेज हवा और बारिश के चलते उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
दिल्ली NCR
दिल्ली(4 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 4 अक्टूबर को बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 4 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
उत्तर प्रदेश
यूपी(4 अक्टूबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, कानपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, सीतापुर, बलरामपुर, संतकबीर नगर, मऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, महाराजगंज और कुशीनगर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, लखनऊ में कल यानी 4 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार
बिहार (4 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, गया, पटना, गोपालगंज. पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, बेगूसराय और भागलपुर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 4 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड
झारखंड(4-5 अक्टूबर-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): जमशेदपुर, रांची, चतरा, देवघर, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम और पलामू में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में कल यानी 4 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड (4 अक्टूबर- बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 4 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
हिमाचल
हिमाचल (4 अक्टूबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, सोलन, चंबा, हमीरपुर और बिलासपुर में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 4 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
No comments