' मोदी सरकारः 4900000 कर्मियों और 6900000 पेंशनरों को तोहफा?, 3 फीसदी तक बढ़ेगा केंद्रीय कर्मियों का DA. - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

मोदी सरकारः 4900000 कर्मियों और 6900000 पेंशनरों को तोहफा?, 3 फीसदी तक बढ़ेगा केंद्रीय कर्मियों का DA.

केंद्र सरकार के लगभग 49 लाख कर्मियों और 69 लाख पेंशनरों के महंगाई भत्ते/महंगाई राहत में तीन फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. आने वाले दिनों में केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही पहली जुलाई से सरकारी कर्मियों और पेंशनरों को बड़ा आर्थिक फायदा होगा.

केंद्रीय कर्मचारियों/पेंशनरों को अभी 60 फीसदी दर से महंगाई भत्ता/महंगाई राहत यानी डीए/डीआर मिल रहा है.

3 फीसदी की बढ़ोतरी होने के बाद डीए/डीआर की दर 63 फीसदी पर पहुंच जाएगी. केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष एक जुलाई से अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए/डीआर में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. उसके बाद डीए/डीआर की दर 58 पर पहुंच गई थी. एक जनवरी 2026 से डीए/डीआर की दरों में दो फीसदी की बढ़ोतरी होने के बाद महंगाई भत्ते की दर 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है.

सूचकांक की स्थिति

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स जुलाई 2025 में 146.5, अगस्त में 147.1, सितंबर में 147.3, अक्तूबर में 147.7, नवंबर में 148.2 और दिसंबर में भी 148.2 पर संकलित हुआ था.

No comments