' अब भी लोगों के पास पड़े हैं ₹5,451 करोड़ के ₹2000 के नोट! क्या अब भी कर सकते हैं जमा? - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

अब भी लोगों के पास पड़े हैं ₹5,451 करोड़ के ₹2000 के नोट! क्या अब भी कर सकते हैं जमा?

देश में 2,000 रुपये के नोट बंद हुए 3 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब भी लोगों के पास इन नोटों की बड़ी मात्रा पड़ी हुई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि सर्कुलेशन से बाहर किए जाने के बाद भी जनता के पास 30 अप्रैल 2026 तक 5,451 करोड़ रुपये के नोट बचे हैं.

98.47% नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस जा चुके हैं. लेकिन, 1.5% के करीब नोट अभी भी मार्केट में है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर यह जानकारी दी है.

19 मई 2023 कोआरबीआई ने 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने की घोषणा की थी. तब मार्केट में टोटल 3.56 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू के 2000 के नोट मौजूद थे. 30 अप्रैल 2026 के आंकड़ों के अनुसार, अब मार्केट में केवल 5,451 करोड़ रुपये के नोट ही बचे हैं.

अभी भी वैध है 2000 का नोट

आपके पास अब भी अगर 2000 रुपये का नोट है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. ₹2000 के नोटों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ताजा स्टेटस में कहा गय है कि 2000 रुपये का ये गुलाबी नोट आज भी पुरी तरह से 'लीगल टेंडर'बना हुआ हैं.

अभी भी जमा करा सकते हैं 2000 के नोट

इन नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक ब्रांच में उपलब्ध थी. हालांकि, अब भी रिजर्व बैंक के 19 इश्यू ऑफिस में यह सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा आम लोग देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से डाक के जरिए 2,000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी इश्यू ऑफिस को अपने बैंक अकाउंट्स में जमा करने के लिए भेज सकते हैं.

इन शहरों में हैं आरबीआई के इश्यू ऑफिस

  • अहमदाबाद
  • बेंगलुरु
  • बेलापुर (नवी मुंबई)
  • भोपाल
  • भुवनेश्वर
  • चंडीगढ़
  • चेन्नई
  • गुवाहाटी
  • हैदराबाद
  • जयपुर
  • जम्मू
  • कानपुर
  • कोलकाता
  • लखनऊ
  • मुंबई
  • नागपुर
  • नई दिल्ली
  • पटना
  • तिरुवनंतपुरम

No comments