' ये 5 पौष्टिक चीजें रीहिट करने पर पेट में बन सकता है स्लो पॉइजन! गरम खाने की जिद इम्यूनिटी के लिए है रिस्की. - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

ये 5 पौष्टिक चीजें रीहिट करने पर पेट में बन सकता है स्लो पॉइजन! गरम खाने की जिद इम्यूनिटी के लिए है रिस्की.

Health Tips: क्या गरम खाना आपको भी पसंद है और कभी कभार आप भी घंटों पहले बने हुए खाने को दोबारा गर्म करके खाते हैं। क्या आपको पता है कि कुछ चीजों को अगर आप दोबारा गर्म करके खा रहे हैं तो यह आपके हेल्थ के लिए कितना रिस्की है।

डॉक्टरतरंग कृष्ण ने इस बारे में बताते हुए लोगों को हैरान कर दिया है जो आपके लिए भी खतरे की घंटी से कम नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर एक्सपर्टके मुताबिक किन चीजों को गर्म करने से जाहिर तौर पर आपको बचने की जरूरत है जो आपके लिए खतरेका घर बन सकता है।

पालक को गर्म करना क्यों है खतरनाक

पालक में नेचुरल नाइट्रेट होते हैं जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद बताया जाता है लेकिन जब इस पके हुए पालक को दोबारा से गर्म करते हैं तो यह नाइट्रेट नाइट्रोसिमेंस में बदल जाते हैं जो आपके लिए खतरनाक है।

चावल खाने से आप भी रहते हैं दूर

चावल को वजन बढ़ाने और डायबिटीज से लेकर कई बीमारियों में ना खाने की सलाह दी जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि दोबारा गर्म चावल आपके लिए भी खतरे से कम नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि चावल बनने के 1 घंटे भीतर उसे फ्रिज में रख दें। दोबारा गर्म करने पर इसे स्टीम करना जरूरी है।

बॉयल किए हुए एंड क्यों है आपके लिए है रिस्की

अगर आप उबले हुए अंडे को या आमलेट को दोबारा से गर्म करते हैं तो यहां नाइट्रोजन ऑक्सिडाइज हो जाता है और इसकी वजह से ब्लोटिंग, एसिडिटी और पेट खराब भी हो सकता है।

रिफाइन तेल में सब्जियों को भी गरम करने से बचें

स्वास्थ्य को सही करने के लिए रिफाइंड तेल में सब्जियां लोग बनाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि रिफाइंड तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं। ऐसे में जब भी आपको तड़का लगाना हो तो एक चम्मच घी में लगे।

मशरूम को लेकर क्या आपको पता है यह Health Tips

मशरूम में प्रोटीन की बहुत अच्छी मात्रा होती है लेकिन आप अगर इसे दोबारा गर्म करते हैं तो यह प्रोटीन खत्म होने लगते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम उन्हें बर्दाश्त नहीं कर पाता है तो ऐसे में जब भी मशरूम बनाए तो उसे तुरंत सेवन करें।

निश्चित तौर पर इन 5 चीजों को आप भी पसंद करते होंगे लेकिन इसे दोबारा गर्म करने से पहले आप सोचने की जरूरत है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए.

No comments