' LPG Price Hike: महीने के पहले ही दिन जोर का झटका, ₹62.50 महंगा हुआ सिलेंडर, देखें नए रेट - न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

Breaking News

LPG Price Hike: महीने के पहले ही दिन जोर का झटका, ₹62.50 महंगा हुआ सिलेंडर, देखें नए रेट

त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले आम आदमी और कारोबारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. महीने की पहली ही तारीख यानी 1 अक्टूबर को तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है.

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 62.50 रुपये बढ गया है. दिल्‍ली में अब इसकी कीमत बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है. इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और छोटे कारोबारों की लागत पर पड़ सकता है. कारोबारियों के लिए LPG खर्च बढ़ने का असर आगे चलकर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है.

राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में यह 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में ही मिलेगा. पटना में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट 1,031.50 रुपये और लखनऊ में 979.50 रुपये है.

राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी दरें स्थिर बनी हुई हैं।

देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के नए रेट:

  • दिल्ली: दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा होकर ₹2810 का हो गया है, जो पिछले महीने सितंबर में ₹2747.50 का था। वहीं 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर ₹942 पर ही बरकरार है।
  • मुंबई: मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर ₹63 महंगा होकर ₹2764 का हो गया है (सितंबर में ₹2701 था), जबकि घरेलू सिलेंडर ₹941.50 पर स्थिर है।
  • चेन्नई: चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर ₹2983 का हो गया है (सितंबर में ₹2916.50 था), और घरेलू सिलेंडर ₹957.50 में मिल रहा है।
  • पटना: पटना में कमर्शियल (नीला) सिलेंडर सबसे ज्यादा ₹71.50 महंगा हुआ है और अब इसकी कीमत ₹3100.50 हो गई है (सितंबर में ₹3029 था)। यहां घरेलू सिलेंडर ₹1031.50 पर स्थिर है।
  • लखनऊ व भोपाल: लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 बढ़कर ₹2932.50 (घरेलू ₹979.50) और भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर ₹2815 (घरेलू ₹947.50) का हो गया है।
  • अहमदाबाद व कन्याकुमारी: अहमदाबाद में कमर्शियल सिलेंडर ₹2831.50 (घरेलू ₹949) और कन्याकुमारी में ₹3046 (घरेलू ₹1026) का हो गया है।
  • अरुणाचल (तवांग) व लेह: तवांग में कमर्शियल सिलेंडर ₹3073.50 (घरेलू ₹1007.50) पर पहुंच गया है। देश में सबसे महंगा सिलेंडर लेह में है, जहां कमर्शियल सिलेंडर ₹64.50 की बढ़ोतरी के साथ ₹3450 का हो गया है, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹1179 है।

कैसे तय होती है कीमत? एलपीजी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय एलपीजी रेट बेंचमार्क और विदेशी मुद्रा दर के आधार पर तय की जाती हैं। हालांकि, घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों को पूरी तरह बाजार के हवाले नहीं छोड़ा जाता है और सरकार ओएमसी (OMCs) को निर्देश देकर घरेलू उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के प्रभाव से बचाती है।

सब्सिडी का प्रावधान: पात्र उपभोक्ताओं को सीधे बैंक खाते में एलपीजी सब्सिडी दी जाती है। वर्तमान में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹300 प्रति 14.2 किलो सिलेंडर की दर से साल में अधिकतम 12 रिफिल पर लक्षित सब्सिडी का प्रावधान है।

No comments